27 Oct 2025
धोलावीरा
धोलावीरा भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले की भचाऊ तालुका में मौजूद एक पुरातत्व स्थल है. यह नगर 47 हेक्टेयर में फैला हुआ है और वर्तमान में यह अवशेष और खंडहर रूप में अवस्थित है.
राखीगढ़ी
हरियाणा में सबसे बड़ी हड़प्पा बस्तियों में से एक राखीगढ़ी एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है. इसकी प्रमुख नदी घग्घर है.
लोथल
भारत के गुजरात राज्य में स्थित लोथल एक लप्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर था. इसे मिनी हडप्पा के नाम से भी जाना जाता है.
सांची
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मौजूद सांची एक ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थान है, जो अपनी प्राचीन बौद्ध स्तूपों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है.
अजंता की गुफाएं
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता की गुफाएं को दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 480 ईस्वी तक चट्टानों को काटकर बनाई गई बौद्ध गुफाएं हैं. ये गुफाएँ अपनी अद्भुत चित्रों और मूर्तियों के लिए जानी जाती हैं.