22 Jan 2026

बसंत पंचमी के मौके पर पहने ये पीले रंग आउटफिट, मिलेगा ट्रेडिशन टच.

येलो कलर सूट

सूट सबसे कम्फर्टेबल होता है. अगर आप बसंत पंचमी के दिन सूट पहनना चाहती है. तो राशा थडानी की तरह अपना लुक क्रिएट करना एक अच्छा आइडिया होगा.

येलो अनारकली

अनारकली हर लड़की को पसंद आती है और कम्फर्टेबल भी है. श्रद्धा आर्या की ये यलो अनारकली ड्रेस बहुत सुंदर लग रही है. बसंत पंचमी के दिन पहनने के लिए यह भी एक अच्छा ऑप्शन है.

येलो साड़ी

साड़ी हर लड़की के फेवरेट होती है. साड़ी को किसी भी ओकेजन पर पहना जा सकता है. बसंत पंचमी पर ट्रेडिशनल लुक के लिए आप एक सिंपल और सुंदर येलो साड़ी पहन सकती हैं.

येलो कुर्ती

लुक्स के लिए ग्लैमर क्वीन दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन लेना सबसे अच्छी चॉइस है. दीपिका की तरह आप भी एक येलो कलर की लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं.

येलो सूट

बेबो का कॉलर गले वाला सूट भी बसंत पंचमी के दिन पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है. करीना की तरह कम्फर्टेबल, क्लासी और सिंपल लुक के लिए आप कुर्ती को पैंट्स के साथ स्टाइल करें. इनके साथ हील्स पहनना या जूतियां पहनना अच्छा आइडिया होगा.

सारा अली खान

सारा अली खान ने पीले लहंगे को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग गोल्डन चूड़ियों के साथ पेयर किया. न्यूट्रल मेकअप और खुले बालों ने ट्रेडिशनल लुक में यूथफुल और फ्रेश वाइब्स ऐड कीं. 

कीर्ति सुरेश

साउथ स्टार कीर्ति सुरेश का ऑल येलो लुक भी बसंत पंचमी के लिए परफेक्ट है. उनके ब्राइट येलो सूट में व्हाइट पोलका डॉट्स दिए गए हैं. इसके अलावा, उनके सूट में मिरर पर्ल वर्क भी किया गया है.

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस का येलो सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है. उनके पीले रंग के सूट में गोल्डन बॉर्डर की डिटेलिंग की गई है. साथ ही उन्होंने स्ट्रिप्ड दुपट्टा भी कैरी किया है. 

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस का येलो सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है. उनके पीले रंग के सूट में गोल्डन बॉर्डर की डिटेलिंग की गई है. साथ ही उन्होंने स्ट्रिप्ड दुपट्टा भी कैरी किया है.