23 Jan 2026

कड़कड़ाती ठंड में इन देशों में घूमे, बना देंगे आपका मौसम; लगेगा गर्मियों वाली छुट्टियां बीत रहीं.

ऑस्ट्रेलिया

जब भारत में फरवरी के महीने में गुलाबी ठंड होती है, तब ऑस्ट्रेलिया में पीक समर यानी अच्छी खासी गर्मी होती है. सिडनी में टेंपरेचर 26-27 डिग्री के आसपास रहता है.

थाईलैंड

कम बजट में लग्जरी फील करनी है तो, आप फरवरी के महीने में थाईलैंड घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. यहां का टेंपरेचर 28 से 32 डिग्री के बीच रहता है. मानसून जा चुका होता है और उमस काफी कम हो जाती है.

बेलीज

सेंटर अमेरिका का छोटा सा देश बेलीज फरवरी में बिल्कुल स्वर्ग जैसा लगता है. वहां का टेंपरेचर तब 26 से 29 डिग्री के बीच रहता है और बारिश नाममात्र की होती है.

मॉरीशस

मॉरीशस में फरवरी का मतलब है सुहाना मौसम. वहां पर 26-28 डिग्री टेंपरेचर रहता है. कभी-कभी दोपहर में हल्की बूंदें पड़ जाती हैं, जो मॉरीशस के मौसम को और भी रोमांटिक बना देती हैं.

केप टाउन

फरवरी का महीना साउथ अफ्रीका में गर्मियों के खत्म होने का टाइम होता है. भीड़ कम होती है और धूप खिली रहती है. यहां जाकर आप टेबल माउंटेन पर केबल कार की सवारी कर सकते हैं और पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं. 

न्यूजीलैंड

भारत में ठंड के मौसम में न्यूज़ीलैंड में गर्मी होती है. यहां पर आप घूमने के लिए निकल सकते हैं. बर्फीले नज़ारे, स्कीइंग और हॉट स्प्रिंग्स में मजा कर सकते हैं. 

अर्जेंटीना

जब भारत में ठंड हो रही होती है, तो अर्जेंटीना में गर्मी का मौसम चलता है. यहां दिसंबर से फरवरी तक का पीक समर सीजन है, जहां मौसम गर्म, धूप वाला और कई जगहों पर सूखा रहता है.

ब्राजील

भारत में ठंड के मौसम के दौरान ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में घूमे. यहां पर उस वक्त तापमान 27-35°C होता है.