25 January, 2026

2026 में कौन हैं गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट और क्या है थीम?

77वां गणतंत्र दिवस

इस साल देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.हर साल इस खास दिन के लिए एक थीम चुनी जाती है, जिसका गहरा महत्व होता है.

गणतंत्र दिवस की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस की थीम है "वंदे मातरम के 150 साल". वंदे मातरम  बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था. यह भारत का राष्ट्रीय गीत है.

वंदे मातरम के 150 साल

गणतंत्र दिवस परेड में "वंदे मातरम के 150 साल" को दिखाने वाली एक झांकी दिखाई जाएगी और यह थीम पूरी परेड में दिखेगी.

30 झांकियां

कर्तव्य पथ पर निकलने वाली 30 झांकियों का मुख्य फोकस दो थीम पर होगा: "आज़ादी का मंत्र - वंदे मातरम" और "समृद्धि का मंत्र - आत्मनिर्भर भारत".

परेड

परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. परेड देखने के लिए दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए पास जरूरी हैं.

चीफ गेस्ट  

इस साल गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट   यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा होंगे.

पहली बार EU गेस्ट आ रहे भारत

पहली बार EU के दो राष्ट्राध्यक्ष एक साथ भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

EU के दो राष्ट्राध्यक्षों का भारत में आना बहुत महत्वपूर्ण है. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' होने जा रहा है.

फायदेमंद

वैश्विक व्यापार टेंशन के बीच इस एग्रीमेंट से यूरोप और भारत दोनों को फायदा होगा.