25 Jan 2026
गुलजार के वह शेर जिन्होंने युवाओं के दिलों में बनाई जगह.
शब लिपट के सोते
तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैं, सज़ाएँ भेज दो हम ने ख़ताएँ भेजी हैं.
पुराना ख़त
ख़ुशबू जैसे लोग मिले अफ़्साने में, एक पुराना ख़त खोला अनजाने में.
आहट सुनता हूँ
दिल पर दस्तक देने कौन आ निकला है, किस की आहट सुनता हूँ वीराने में.
एक ही ख़्वाब
एक ही ख़्वाब ने सारी रात जगाया है, मैं ने हर करवट सोने की कोशिश की.
दिल उदास
जब भी ये दिल उदास होता है, जाने कौन आस-पास होता है.
लौट के जाना
फिर वहीं लौट के जाना होगा, यार ने कैसी रिहाई दी है.
उम्र कम
वो उम्र कम कर रहा था मेरी, मैं साल अपने बढ़ा रहा था.
गुज़ारता है कोई
दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई, जैसे एहसाँ उतारता है कोई.
सहमा सहमा
सहमा सहमा डरा सा रहता है, जाने क्यूँ जी भरा सा रहता है.