26 Jan 2026

हाथों की बढ़ानी है शोभा तो पहने घुंघरू वाली Bangles, आपकी खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद.

ग्रीन-गोल्डन कॉम्बो

हरे कांच की सिंपल और प्लेन चूड़ियों के साथ इस तरह के गोल्डन घुंघरू वाले कड़े बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं. आप अपनी सिल्क साड़ी या हैवी सूट के साथ इस तरह का बैंगल सेट ट्राई करके देख सकती हैं.

गोल्डन चार्म

अगर आप हाथों में सिर्फ घुंघरू वाली बैंगल्स ही पहनना चाहती हैं, तो ये भी अच्छा ऑप्शन है. इस वेडिंग सीजन आप भी अपने ट्रेडिशनल इंडियन लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

सिल्वर का जादू

इन दिनों सिल्वर घुंघरू वाले कड़े और बैंगल्स भी काफी ट्रेंड में हैं. आप प्लेन चूड़ियों के साथ इन्हें आसानी से पेयर कर सकती हैं. इस तरह के बैंगल सेट आपके सिंपल आउटफिट को भी एलिगेंट स्टाइल दे सकते हैं.

ऑक्सीडाइज

ऑक्सीडाइज जूलरी का ट्रेंड भी कभी पुराना नहीं होता. अगर आप भी अपने लुक को फ्यूजन स्टाइल देना चाहते हैं तो, इस तरह की ऑक्सीडाइज बैंगल अपने जूलरी कलेक्शन में जरूर एड करके रखें.

हाथ फूल

पहले की तरह अब हाथ फूल जूलरी सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं हैं. अब यंग लड़कियां भी इन्हें अपने जूलरी कलेक्शन में शामिल कर रही हैं. एलिगेंट और रॉयल लुक के लिए आप भी अपने इंडियन वियर के साथ इस तरह के घुंघरू वाले हाथ फूल पहन सकती हैं.

घुंघरू टैसल्ड लटकन

खूबसूरत डिजाइन में आने वाली यह घुंघरू चूड़ियां 4 के सेट में आती है, जिस पर मेटल का वर्क किया गया है. यह चूड़ियां लंबे समय तक पहनने के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

कश्मीरी ट्रेडिशनल चूड़ियों  

खूबसूरत डिजाइन में आने वाली यह घुंघरू चूड़ियां 4 के सेट में आती है, जिस पर मेटल का वर्क किया गया है. यह चूड़ियां लंबे समय तक पहनने के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

घुंघरू स्टोन मनके चूड़ियां

पारंपरिक डिजाइन में आने वाली यह घुंघरू चूड़ियां हर अवसर पर पहनने के लिए बढ़िया मानी जाती है. इन चूडि़यों के सेट को ऑक्सीकृत सिल्वर का काम किया गया है.