28 January, 2026
प्लेन क्रैश
महाराष्ट्र की सियासत का दिग्गज चेहरा और डिप्टी सीएम अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. 28 जनवरी को बारामति में प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई.
अजित का परिवार
अजित पवार की मौत से पूरा महाराष्ट्र सदमे में है. 66 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जान गंवा दी. आज हम आपको बताएंगे कि उनके परिवार में कौन कौन है.
अजित का परिवार
अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, उनका बेड़ा बेटा पार्थ और छोटा बेटा जय पवार हैं.
पत्नी सुनेत्रा पवार
सुनेत्रा न सिर्फ उनकी जीवनसाथी थीं, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं. वह अक्सर चुनावी रैलियों में उनके साथ खड़ी रहती थीं.
बड़ा बेटा पार्थ
उनके बड़े बेटे पार्थ पवार राजनीति में एक्टिव हैं और 2019 में मावल सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
छोटा बेटा जय
चाचा शरद पवार
पवार परिवार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में एक है. चाचा शरद पवार ने एनसीपी की स्थापना की थी और वे चार बार राज्य के सीएम रह चुके हैं.
बहन संभाल रही पार्टी
शरद पवार की बेटी और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले बारामति से सांसद हैं और इस समय एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं.
चाचा से की थी बगावत
अजित पवार ने अपने चाचा की छत्रछाया में रहकर राजनीति सीखी और अपनी पकड़ मजबूत बनाई. हालांकि 2019 में उन्होंने बगावत कर दी और महायुति में शामिल हो गए.