29 Jan 2026
बर्फबारी से परेशान हैं तो सिक्किम की इन जगहों पर जाएं घूमने, दिखेगा शानदार नजारा.
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है. गंगटोक उन चुनिंदा हिल स्टेशनों में शामिल है, जहां मौसम ठंडा और खुशनुमा रहता है, लेकिन मनाली-शिमला जैसी भारी बर्फबारी से यहां आमतौर पर परेशानी नहीं होती.
चांगू झील
समुद्र तल से करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चांगू झील गंगटोक की सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है. सर्दियों में यह झील चारों ओर से बर्फ से ढकी रहती है, जिससे इसका नज़ारा और भी खूबसूरत हो जाता है.
नाथू ला
गंगटोक से आगे स्थित नाथू ला पास भारत-चीन सीमा पर मौजूद एक हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर पॉइंट है. यहां पहुंचकर देशभक्ति का एहसास अपने आप ही दिल में उतर आता है.
ताशी व्यू प्वाइंट से कंचनजंघा
अगर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं, तो ताशी व्यू प्वाइंट से सनसेट के समय कंचनजंघा पर्वत श्रृंखला का नजारा जरूर देखें. साफ मौसम में यहां से बर्फ से ढकी चोटियां सुनहरी रोशनी में चमकती हुई दिखाई देती हैं.
यमथांग घाटी
बहती नदी और फूलों से भरी ये घाटी किसी सपने की दुनिया से कम नहीं लगती है. ये 'फूलों की घाटी' नाम से मशहूर है.
लाचुंग गाँव
प्रकृति की गोद में पहाड़ों के बीच गांव अक्सर फिल्मों में देखने को मिल जाते हैं. बाहर के लोगों के लिए ये एक कोरी कल्पना ही है. लिहाजा जब सिक्किम आएं तो लाचुंग गांव ज़रूर विज़िट करें.