29 Jan 2026

AI यूजर को लेकर भारत सरकार ने दिया चौंकाने वाला आंकड़ा, इतने लोग करते हैं इस्तेमाल!

Artificial Intelligence

भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2026 तक 95 करोड़ से अधिक हो जाएगी, जिसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में तेजी से वृद्धि, लघु वीडियो की बढ़ती खपत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता उपयोग है.

IAMAI

IAMAI द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के कुल सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 57 प्रतिशत यानी लगभग 54 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं.

ग्रामीण भारत

 इंटरनेट यूजर्स की यह वृद्धि मुख्य रूप से ग्रामीण भारत द्वारा संचालित है, जहां अब लगभग 548 मिलियन सक्रिय इंटरनेट यूजर्स हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों 

 रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत के सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से 57 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इनकी वृद्धि दर शहरी भारत की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है

कृत्रिम बुद्धिमत्ता

इस बात का संकेत है कि डिजिटल अपनाने के क्षेत्र और तरीके में काफी बदलाव हो रहा है. रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का व्यापक रूप से उपयोग हो रहा है

युवा वर्ग

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसका उपयोग युवा वर्ग में सबसे अधिक है, जिसमें 15-24 वर्ष आयु वर्ग के 57 प्रतिशत और 25-44 वर्ष आयु वर्ग के 52 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने पिछले वर्ष AI का उपयोग करने की सूचना दी है.

लघु वीडियो

लघु वीडियो का उपभोग इस बढ़ते यूजर के रूप में उभरा है. इसमें कहा गया है कि 2025 में 588 मिलियन (61 प्रतिशत) इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने लघु वीडियो सामग्री का उपभोग किया, जिसमें ग्रामीण यूजर्स की संख्या शहरी उपयोगकर्ताओं से थोड़ी अधिक थी.

ई-कॉमर्स 

रिपोर्ट का हवाला देते हुए IAMAI ने कहा कि भारतीयों के ऑनलाइन खरीदारी के तरीके में एक मौलिक बदलाव आ रहा है. सोशल कॉमर्स भी इसके करीब है, क्योंकि ई-कॉमर्स पारंपरिक ऑनलाइन बाजारों से आगे बढ़ रहा है.