31 Jan 2025
सुनेत्रा पवार ने चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता, बनेंगी राज्य की पहली डिप्टी CM.
सुनेत्रा पवार
राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को शनिवार को महाराष्ट्र में NCP विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया.
अजीत पवार
सुनेत्रा पवार के पति और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के 3 दिन बाद यह चुनाव हुआ. सुनेत्रा ने शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीं.
दिलीप वलसे पाटिल
सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने रखा और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया.
अजीत पवार
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजीत पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी.
पुष्पांजलि अर्पित की
सुनेत्रा पवार ने बैठक कक्ष में अपने दिवंगत पति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. उनके छोटे बेटे जय भी उपस्थित थे. विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक नम आंखों से दिखाई दिए.
सुप्रिया सुले
लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में अपनी भाभी और तत्कालीन एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से हार गईं.
आचार्य देवव्रत
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम 5 बजे लोक भवन में सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.
प्रमोद हिंदुराव
अजित पवार के परिवार के करीबी वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद हिंदुराव ने बताया कि सुनेत्रा वह महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना चाहती हैं और वह हमेशा हमारे प्रिय नेता (अजित पवार) के साथ खड़ी रही हैं.
सुनील तटकरे
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करने और अजीत दादा की एनसीपी का नेतृत्व करने पर सहमति जताई है. एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने कहा कि हम अब भी अजीत दादा के बिना नहीं रह सकते.