01 Feb 2026
अमृत उद्यान के खुलने का हुआ एलान, जानें पूरी डिटेल्स.
अमृत उद्यान
अमृत उद्यान मंगलवार (3 फरवरी) से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अमृत उद्यान के शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की.
आम जनता
इसके बाद प्रसिद्ध अमृत उद्यान मंगलवार (3 फरवरी) से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे) उद्यान का दर्शन कर सकते हैं.
होली
राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा गया है कि रखरखाव कार्य के कारण सोमवार और होली के कारण 4 मार्च को उद्यान बंद रहेगा. हालांकि, इस वर्ष मौके पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.
इस वेबसाइट पर जाएं
आगंतुक केवल ऑनलाइन माध्यम से https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर टिकट बुक कर सकते हैं. बुकिंग और उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है.
स्लॉट ऑनलाइन
पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्लॉट ऑनलाइन काफी पहले से बुक कर लें. लोगों को टिकट में उल्लिखित समय-सीमा और अन्य निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है.
राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन के भीतर स्थित उद्यान परिसर विशेष श्रेणियों के लिए 3 मार्च (रक्षा कर्मियों के लिए), 5 मार्च (वरिष्ठ नागरिकों के लिए), 10 मार्च (महिलाओं व आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए) और 13 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए खुलेगा.
केंद्रीय सचिवालय
प्रवेश और निकास गेट नंबर 1 से होगा. राष्ट्रपति भवन के चौराहे पर स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 पर आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट पर शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी.
शटल बस
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से आखिरी शटल बस सेवा शाम 4 बजे होगी. आगंतुकों के लिए मार्ग बाल वाटिका-प्लमेरिया गार्डन-बरगद गार्डन-बोनसाई गार्डन-कलकल करती धारा-सेंट्रल लॉन-लॉन्ग गार्डन-सर्कुलर गार्डन होगा.
झरनों वाली जलधारा
ट्यूलिप और विभिन्न प्रकार के गुलाबों के अलावा इस वर्ष आगंतुक कलकल करती धारा, झरनों वाली जलधारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पथों से सुसज्जित बरगद गार्डन भी देख सकेंगे.