2 February, 2026
पासपोर्ट क्या है
पासपोर्ट एक सरकारी दस्तावेज होता है. अतंर्राष्ट्रीय यात्रा करने के लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी है, जिससे नागरिक की पहचान होती है.
पासपोर्ट आवेदन
यहां आपको पासपोर्ट आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बातया गया है.
स्टेप 1
सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल www.passportindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
स्टेप 2
रजिस्ट्रेशन के बाद आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
स्टेप 3
दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आप पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट बुक करें और फीस का भुगतान करें.
स्टेप 4
अपॉइंटमेंट के दिन आपको अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा.
स्टेप 5
वहां आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी.
स्टेप 6
पासपोर्ट ऑफिस में प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपके पते पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए पुलिस आएगी.
स्टेप 7
पुलिस वेरिफिकेशन के बाद, आपका पासपोर्ट आपके पते पर भेज दिया जाएगा.
ऐसे मिलेगा पासपोर्ट
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं.