03 Feb 2026

भारत-US ट्रेड डील पर हंगामा, फिर हुआ वॉकआउट; जानें क्या बोली BJP?

भारत-अमेरिका व्यापार

विपक्षी दलों ने मंगलवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (trade deal) का मुद्दा उठाया. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए राज्यसभा से वॉकआउट किया.

जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शून्यकाल समाप्त होते ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि समझौते की जानकारी वाशिंगटन से मिल रही है.

विपक्षी सदस्यों

सदन में विपक्षी सदस्यों के विरोध प्रदर्शन शुरू होते ही सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ में कमी की जानकारी दी

JP नड्डा

नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष की हताशा अब सामने आ रही है और वह अच्छी चीजों में भी बुराई देखने लगा है.

सदन को आश्वस्त

नड्डा ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा करने और समझौते की सभी बारीक जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

लोकतंत्र के लिए घातक

सरकार इस व्यापार समझौते पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक बयान जारी करेगी. लेकिन विपक्ष का हंगामा लोकतंत्र के लिए घातक है.

सीपी राधाकृष्णन

राधाकृष्णन ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष के सदस्य हंगामा कर रहे हैं. विपक्ष के सदस्य खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे की पंक्ति की ओर बढ़ रहे थे.

विपक्ष के सदस्य

विपक्ष के सदस्य खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे की पंक्ति की ओर बढ़ रहे थे.