4 February, 2026

क्या होता है रेयर अर्थ मिनरल? जिसके लिए दुनिया में मचा है घमासान

संसाधनो का संघर्ष

संसाधनों पर कंट्रोल के लिए संघर्ष हमेशा से रहा है, जिसके पास ज्यादा संसाधन होंगे, उसका दबदबा रहेगा.

REM की लड़ाई

तेल के बाद अब दुनिया रेयर अर्थ मिनरल को लेकर संघर्ष कर रही है

क्या हैं REM

रेयर अर्थ मिनरल ऐसे धात्वित तत्व होते हैं, जो धरती पर बहुत कम मात्रा में और मिश्रित रूप में मौजूद है. इन्हें रिफाइन करना बहुत महंगा होता है.

क्यों जरूरी है REM

ये रेयर अर्थ मिनरल आधुनकि तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा प्रणालियों और ग्रीन एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है.

स्मार्टफोन के लिए भी जरूरी

इन धातुओं के बिना, आपका स्मार्टफोन, कंप्यूटर और बाकी सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं बनाए जा सकते.

कौन से हैं मिनरल

रेयर अर्थ मिनरल में नियोडिमियम, समैरियम, लैंथनम और यूरोपियम जैसे तत्व शामिल हैं.

चीन के पास भंडार 

चीन के पास रेयर अर्थ मिनरल का सबसे बड़ा भंडार है और इसलिए उस पर निर्भरता भी ज्यादा है.

किसके पास हैं REM

चीन के बाद ब्राजील, भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका में  रेयर अर्थ मिनरल पाए जाते हैं

चीन का बैन

चीन ने अप्रैल 2025 में दुर्लभ पृथ्वी मैग्नेट के निर्यात पर बैन लगा दिया, जिससे ऑटोमोटिव सेक्टर, ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री पर असर पड़ा है.

चीन

अब दुनिया भर के देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं.