5 February, 2026
उल्टी बहने वाली नदी
भारत में लगभग 400 नदियां हैं, लेकिन एक नदी ऐसी है जो उल्टी बहती है. क्या आपको उसका नाम पता है.
नर्मदा नदी
नर्मदा नदी उल्टी दिशा में यानी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है. वहीं अन्य नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं.
यह भारत की पांचवीं सबसे बड़ी नदी है, जो 1310 किलोमीटर की दूरी तय करती है और फिर समुद्र में जाकर मिलती है.
5वीं सबसे बड़ी नदी
कहां गिरती है
नर्मदा दूसरी नदियों की तरह बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती. यह अरब सागर में गिरती है.
कहां से निकलती है
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलती है. मध्य प्रदेश में अमरकंटक एक धार्मिक स्थान है.
नदी का रास्ता
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलती है, महाराष्ट्र से होकर बहती है और गुजरात पहुंचती है. आखिर में यह भरूच में अरब सागर में मिल जाती है.
भौगोलिक कारण
नर्मदा नदी के बहाव का कारण भौगोलिक है. यह नदी टेक्टोनिक प्लेटों के टूटने से बनी एक रिफ्ट वैली से होकर बहती है,जिसकी ढलान पूरब से पश्चिम की ओर है.
ताप्ती नदी
नर्मदा के अलावा मध्य प्रदेश के ताप्ती नदी भी उल्दी दिशा में बहती है. इसकी ढलान भी पूर्व से पश्चिम की ओर है.
माही नदी
मध्य प्रदेश की माही नदी भी पश्चिम की ओर बहती है. यह नदी अमझोरा में मेहद झील से निकलती है.
विशेषता
माही नदी की खास बात यह है कि यह कर्क रेखा को दो बार काटती है.