10 Feb 2026
‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के नाम पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बदला जाएगा नाम.
‘घूसखोर पंडत’
विवादों के बाद ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदला जाएगा. यह जानकारी नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को दी.
बाह्मण
मालूम हो कि ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म विवादों में आ गई थी.’घूसखोर पंडत’ के नाम पर बाह्मणों ने काफी आपत्ति जताई थी.
फिल्म के शीर्षक
ब्राह्मणों ने कहा कि फिल्म के शीर्षक ‘घूसखोर पंडत’ से उनका अपमान हुआ है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग केंद्र सरकार से की थी.
ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा था कि निर्माता-निर्देशक को भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए था.
मनोज बाजपेयी
नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदला जाएगा.
न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव
यह बयान न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव के समक्ष दिया गया, जो फिल्म के अपमानजनक और मानहानिकारक शीर्षक के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे.
वैकल्पिक शीर्षक
कोर्ट में कहा गया कि निर्माता ने उत्पन्न विवादों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म का शीर्षक ‘घूसखोर पंडत’ से बदलकर एक वैकल्पिक शीर्षक रखने का निर्णय लिया है
काल्पनिक पुलिस ड्रामा
नेटफ्लिक्स के वरिष्ठ वकील ने कहा कि फिल्म, जो अभी संपादन के चरण में है, एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और शीर्षक के कारण कुछ व्यवधान उत्पन्न हुए जो फिल्म की विषयवस्तु से मेल नहीं खाते.
प्रचार सामग्री
इस दौरान अदालत को बताया किया गया कि सभी प्रचार सामग्री भी हटा दी गई है. नेटफ्लिक्स के रुख को देखते हुए अदालत ने याचिका पर कार्यवाही समाप्त करते हुए कहा कि अब और कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता नहीं है.