10 Feb 2026
शादी की शॉपिंग से पहले इस कलेक्शन की तरफ जरूर देखें, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी सेट किए हैं फैशन स्टैंडर्ड्स!
ऐश्वर्या राय
जब बात शाही लुक की आती है, तो फिल्म ‘जोधा अकबर’ से ऐश्वर्या राय की इमेज ही दिमाग में आती है. नीता लुल्ला का रेड और गोल्डन लहंगा पहनकर वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.
कैटरीना कैफ
टाइटन रागा के कैंपेन शूट से कैटरीना कैफ का लुक उन दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन है जो मिनिमल लुक ढूंढती हैं. कैटरीना ने यहां बहुत ही खूबसूरत हाफ एंड हाफ साड़ी पहनी थी, जिसमें व्हाइट पल्लू था.
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हर फिल्म में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में उनके क्लासिक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक ने कांजीवरम साड़ियों का क्रेज बढ़ा दिया था. रेड साड़ी और माथापट्टी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे.
करीना कपूर खान
न्यू ब्राइड्स के लिए करीना कपूर का ‘वीरे दी वेडिंग’ वाला लुक सबसे बेस्ट है. डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का आइवरी लहंगा करीना की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.
अनुष्का शर्मा
‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक आज भी दुल्हनों का फेवरेट है. उनके ब्राइडल आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था. इसमें सैल्मन कलर का कुर्ता स्टाइल ब्लाउज और लाल कलर का लहंगा था.
प्लेबैक सिंगर्स
बॉलीवुड की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ ने भी अपनी शादी में लाल लहंगा पहन सात फेरे लिए थे.