10 Feb 2026
अगर चॉकलेट के शौकिन हैं तो इन देशों की लिस्ट रखें अपने पास, जमकर लें पाएंगे मजा.
मैक्सिको
चॉकलेट के इतिहास की जड़ें मैक्सिको में छिपी हैं. यहां हमेशा से कोको को पवित्र माना जाता रहा है. इतना ही नहीं, यहां के लोग अपने देवताओं को चॉकलेट का भोग भी लगाते थे. आज भी यहां चॉकलेट का स्पिरिचुअल महत्व है.
स्विट्जरलैंड
जब बात बेहतरीन चॉकलेट की हो, तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर लिया जाता है. 19वीं सदी में मिल्क चॉकलेट का इनवेंशन यहीं हुआ था. स्विस लोग अपनी चॉकलेट की प्योरिटी के लिए दुनिया भर में फेमस हैं.
बेल्जियम
बेल्जियम में 2,000 से ज्यादा चॉकलेट बनाने वाले हैं. यहां के लोगों के पास अपनी पसंद की प्रालिन्स और ट्रफल्स के लिए खास दुकानें होती हैं.
जापान
जापान ने चॉकलेट को एक आर्ट की तरह अपना लिया है. यहां आपको ऐसे फ्लेवर्स मिलेंगे जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. माचा से लेकर सेक और पर्पल शकरकंद तक, यहां की किटकैट के 300 से ज्यादा फ्लेवर्स दुनिया भर में मशहूर हैं.
घाना
घाना दुनिया के सबसे बड़े कोको प्रोड्यूसर्स में से एक है. अब यहां के लोकल लोग कोको को सिर्फ एक्सपोर्ट नहीं करते, बल्कि उससे नए-नए प्रोडक्ट्स भी बनाते हैं.
फ्रांस
पेरिस के चॉकलेट मेकर्स अपनी चॉकलेट को किसी कीमती जूलरी की तरह तैयार करते हैं. यहां की चॉकलेट में चीनी कम और स्वाद ज्यादा होता है. फ्रांस का हॉट चॉकलेट इतना गाढ़ा और टेस्टी होता है.
ब्राजील
ब्राजील के शेफ चॉकलेट का इस्तेमाल कॉकटेल और यहां तक कि नमकीन डिश में भी करते हैं. ‘ब्रिगेडिरोस’ यानी चॉकलेट ट्रफल के बिना यहां का हर जश्न अधूरा रहता है.