11 February, 2026
लिपस्टिक
लड़कियों के लिए लिपस्टिक बहुत जरूरी होती है,लेकिन ज्यादातर लिपस्टिक कुछ समय बाद हट जाती है.
वैलंटाइन डे
अगर आप चाहती हैं कि वैलंटाइन डे पर लिपस्टिक हट जाने से आपका लुक खराब न हो, तो आप ये टिप्स जरूर फॉलो करें.
एक्सफोलिएट करें
फटे हुए लिप्स पर लिप्सटिक अच्छी नहीं लगती और जल्दी छूट जाती है, इसलिए आप चीनी और शहद के स्क्रब से अपने लिप्स एक्सफोलिएट करें.
हाइड्रेट करें
लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिससे लिपस्टिक जल्दी नहीं हटेगी.
प्राइमर यूज करें
लिपस्टिक को लंबे समय टिकाने के लिए आप एक अच्छा प्राइमर लगा सकती है. इससे स्मूद लुक भी आता है.
लिप लाइनर है जरूरी
लिप लाइनर लगाने से लिपस्टिक फैलती नहीं है, इसलिए आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से आउटलाइन जरूर बनाइए.
सही शेड चुनें
हर स्किन टोन पर अलग अलग शेड की लिपस्टिक अच्छी लगती हैं. वैलंटाइन डे से पहले आप अपना सही शेड पता करिए.
लिप ब्रश यूज करें
लिपस्टिक सही तरीके से लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल करें, इससे शेप सही बनेगी.
कंसीलर से साफ करें
अगर लिपस्टिक फैल गई है तो कंसीलर से उसे साफ करें. इससे शार्प लुक मिलेगा.
ग्लोस लगाएं
आजकल ग्लोस बहुत ट्रेंडिंग है. आप चाहे तो एक अच्छा ग्लोस लगाकर अपना लुक कम्पलीट कर सकते हैं.