15 February, 2026
ग्रीन टी बैग्स
क्या आप भी ग्रीन टी बैग्स यूज करते हैं और बाद में उन्हें फेंक देते हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.
री-यूज करें
आज हम आपको बताएंगे कि आप बचे हुए ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
आंखों पर लगाएं
इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखने से डार्क सर्कल और सूजन कम हो सकती है.
स्किनकेयर
ठंडे टी बैग्स को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ने से स्किन रिफ्रेश होती है और जलन कम होती है. इन्हें फेस पैक में भी मिलाया जा सकता है.
पेडीक्योर
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. बचे हुए टी बैग्स को गुनगुने पानी में भिगोकर उसमें अपने पैर भिगोने से पैरों की बदबू खत्म हो जाएगी.
हेयरवॉश करें
बचे हुए टी बैग्स को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और फिर उससे अपने बाल धो लें. इससे आपके बालों में नेचुरल चमक आएगी.
गार्डन में यूज करें
आप ग्रीन टी बैग्स को गार्डन में फर्टिलाइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके पौधों को पोषण मिलेगा. इससे कीड़ों के लगने का खतरा कम हो जाता है.
फ्रिज में रखें
आप इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को फ्रिज में रख सकते हैं. इससे फ्रिज से आने वाली दुर्गंध दूर हो जाती है.
जरूरी बात
बता दें, गिले टी बैग्स को रखने से उसमें फंगस लग सकती है, इसलिए उसे इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज में स्टोर करें.