17 February, 2026

घर पर बनाएं ये 'पहाड़ी नमक', खाने में बढ़ जाएगा स्वाद

पहाड़ी नमक

आपने सफेद और काला नमक तो जरूर खाया होगा, लेकिन आज हम आपको पहाड़ी नमक यानी उत्तराखंड का नमक बनाना सिखाएंगे.

पिसी नूण

उत्तराखंड के पहाड़ी नमक को 'पिसी नूण' कहते हैं. इसे पहाड़ों में अनोखे तरीके से बनाया जाता है.

घर पर बनाएं

यह नमक साधारण खाने को भी लाजवाब और मसालेदार बना देता है. इसे कोई भी आसानी से घर पर बना सकता है.

सामग्री

इसे बनाने के लिए, सेंधा नमक, ताज़ी लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, कुछ धनिया पत्ते, भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च और हल्दी लें. 

लहसुन की कलियां

पहाड़ों में लहसुन के पत्ते इस्तेमाल होते हैं, लेकिन आप लहसुन की कलियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सब कुछ पीस लें

सबसे पहले भुने हुए जीरे, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च और हल्दी को एक सिलबट्टे पर दरदरा पीस लें.

नमक डालें

अब सेंधा नमक डालें और सब कुछ अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद हरा धनिया डालकर पीस लें.

स्टोर करें

आप चाहें तो इसे स्टोर भी कर सकते हैं, क्योंकि यह ज़्यादा समय तक खराब नहीं होता है.

रोटी के साथ खाएं

यह नमक उत्तराखंड में ज़्यादातर घरों में मिल जाता है और लोग इसके साथ रोटी और पराठे खाना पसंद करते हैं.

खीरे का रायता

उत्तराखंड में पहाड़ी नमक से खीरे का रायता बनाया जाता है, जो इसका स्वाद और बढ़ा देता है.