22 February, 2026
महीनों से एक ही ब्रश कर रहे हैं इस्तेमाल? जानें कब बदलना चाहिए ब्रश
ब्रश करना
सुबह उठने के बाद दांत ब्रश करना हमारी ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा है.
नीम की टहनी
पहले लोग दांत साफ करने के लिए नीम की टहनियों का इस्तेमाल करते थे, जिसे दांत साफ करने के बाद फेंक दिया जाता था.
नीम की टहनी
लेकिन आजकल शायद ही कोई नीम की टहनियों का इस्तेमाल करता होगा.
टूथब्रश
आज की मॉडर्न दुनिया में टूथब्रश का इस्तेमाल आम हो गया है, जिसे हम रोज ही इस्तेमाल करते हैं.
एक ही ब्रश का इस्तेमाल
एक ही ब्रश को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से दांत पीले पड़ सकते हैं, सांसों से बदबू आ सकती है और मसूड़े कमज़ोर हो सकते हैं.
बदलें टूथब्रश
हमें कुछ समय के बाद अपना टूथ ब्रथ बदल देना चाहिए. यहां पढ़ें कब टूथब्रथ कितने दिनों में बदलना चाहिए.
कब बदलें
आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश को हर 3-4 महीने में बदल देना चाहिए.
कब बदलें
सर्दी, खांसी, फ्लू या गले में इन्फेक्शन होने पर, दोबारा होने से रोकने के लिए पुराना टूथब्रश तुरंत बदल दें.
कब बदलें
अगर ब्रिसल्स किनारों से मुड़ने लगें, तो वे दांतों को ठीक से साफ नहीं कर पाते हैं.
बच्चों के टूथब्रश
बच्चे अक्सर ब्रश को जोर पर रगड़ते हैं, इसलिए बच्चों के टूथब्रश को हर 2 महीने में बदल देना चाहिए.