26 Feb 2026
पुराने लुक कहें बाय, पहनें यह फैंसी डिजाइन की सलवार; बढ़ाएंगी सूट की शोभा.
ट्यूलिप सलवार
ट्यूलिप सलवार 2026 में एक नए ट्रेंड की तरह वापस आई है. ये आपके पैरों पर एक लेयर्ड लुक की तरह दिखती है. अगर आप इसे शॉर्ट कुर्ती या पेपलम टॉप के साथ पहनती हैं, तो ये आपको एक इंडो-वेस्टर्न वाइब देती है.
पाकिस्तानी पैंट्स
इन दिनों पाकिस्तानी स्टाइल की स्ट्रेट पैंट्स काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. इनकी खासियत इनका चौड़ा घेरा और नीचे की तरफ दी गई डिटेलिंग है. इसे आप लंबी और फिटेड कुर्ती के साथ पेयर करें.
शरारा
70 के दशक का शरारा अब एक नए मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ट्रेंड में है. शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक में ये बॉटम चलते वक्त एक खूबसूरत फ्लो बनाते हैं, जो किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है.
धोती स्टाइल
धोती सलवार हमेशा से ही कंफर्टेबल रही है. ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं लेकिन मॉडर्न टच के साथ. इसे कोल्हापुरी चप्पल के साथ पहनकर आप महफिल की शान बन सकती हैं.
अफगानी सलवार
अफगानी सलवार अपनी ढीली-ढाली फिटिंग और नीचे की तरफ टाइट कफ्स के लिए जानी जाती है. ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए बेहतरीन है जो बहुत ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े पसंद नहीं करतीं.
फर्शी सलवार
फर्शी सलवार इस साल और सीजन में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है. ये डिजाइन काफी ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश लगता है. आप किसी भी खास फंक्शन में इस तरह का फर्शी सलवार सूट पहन सकती हैं.