01 March 2026

वेडिंग में लौट आया ट्रेडिशन जूलरी का स्वैग, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुईं इसकी दीवानी.

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लुक में दिखा दिया कि असली सोना कभी पुराना नहीं होता. उन्होंने साउथ इंडियन टेंपल जूलरी को इतनी खूबसूरती से कैरी किया कि लोग देखते रह गए. उनके गले में चोकर से लेकर लंबे हारम तक, हर पीस में एक कहानी छिपी थी.

सोहा अली खान

नवाबी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने अपनी शादी में रॉयल लुक कैरी किया. उनके पूरे लुक की जान था ‘पासा’. सिर के एक तरफ लटका हुआ ये चांद जैसा गहना अवध और मुगल दरबारों की याद दिलाता है.

शोभिता धुलिपाला

शोभिता धुलिपाला का ब्राइडल लुक साउथ इंडियन ट्रेडिशन का एक बेहतरीन नमूना था. रेशमी गोल्डन साड़ी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी का ऐसा बैलेंस बिठाया कि सब हैरान रह गए.

दीपिका पादुकोण

अपनी सिंधी शादी के लिए दीपिका पादुकोण ने जो जूलरी चुनी, वो उनकी खूबसूरत पर्सनालिटी और ट्रेडिशन का कॉम्बो थी. लाल लहंगे के साथ कुंदन और पोलकी के भारी सेट्स ने उन्हें एक ऐसी शाइन दी जिसने सभी को दीवाना कर दिया.

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग भी किसी शाही शादी से कम नहीं थी. उनके लाल जोड़े के साथ अनकट पोलकी डायमंड्स और मोतियों के हार ने एक शानदार कंट्रास्ट क्रिएट किया. उनकी नथ और माथा पट्टी ने उनके चेहरे को एक खास फ्रेम दिया.

यामी गौतम

यामी गौतम की शादी ने फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया. उन्होंने किसी डिजाइनर होड़ में पड़ने के बजाय अपनी हिमाचली जड़ों को चुना. यामी की बड़ी सी नथ, जिसे ‘डोगरा नथ’ भी कहा जाता है, उनके पूरे लुक का मेन अट्रैक्शन थी.