09 March 2026
आलिया और शरवरी की फिल्म Alpha की रिलीज डेट हुई जारी, धुरंधर स्टारकास्ट हैं मौजूद
फिल्म ‘अल्फा’
यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली स्पाई यूनिवर्स मूवी “अल्फा” की रिलीज डेट को खुलासा कर दिया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं.
टाला जा रहा
इस फिल्म की रिलीज को को कई बार किसी न किसी वजह से टाला जा रहा है, लेकिन फाइनली अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है.
थिएटर में रिलीज
यशराज फिल्म्स के पोस्ट के मुताबिक, फिल्म10 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी. पहली फीमेल-लीड YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म के तौर पर बताई जा रही इस मूवी को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है
थिएटर में रिलीज
YRF ने मूवी के ऑफिशियल पोस्टर के साथ एक्स पर पोस्ट किया, जिसका कैप्शन है “#ALPHA 10.07.2026.
क्रिसमस 2025
अल्फा” पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 17 अप्रैल को कर दिया गया और अब आखिरकार इसे जुलाई में रिलीज किया जाएगा.
स्पाई फ्रेंचाइजी
इस मूवी में एक्टर स्पाई फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे, जिसके पास पहले से ही शाहरुख खान की “पठान”, सलमान खान की “टाइगर” और ऋतिक रोशन की “वॉर” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं.
एक था टाइगर
YRF स्पाई यूनिवर्स 2012 में सलमान और कैटरीना कैफ की ' था टाइगर' के साथ लॉन्च हुआ था. इसकी सफलता के बाद इसके दो सीक्वल बने 'टाइगर ज़िंदा है' (2017) और 'टाइगर 3' (2023).
YRF
YRF ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फीमेल लीड जासूसी फिल्म, “अल्फा” की रिलीज़ डेट और इसके स्टार कास्ट के नाम शेयर किए.