10 March 2026
इन इंडो वेस्टर्न कुर्ता सेट ने लूटी महफिलें, देखने के बाद रिश्तेदार भी करेंगे जमकर तारीफ.
सिल्क अनारकली सेट
जब बात किसी खास मौके की हो, तो सिल्क का कोई मुकाबला नहीं है. डार्क कलर के सिल्क ब्लेंड अनारकली सेट आपको रॉयल लुक देते हैं. बारीक जरी का काम और दुपट्टे का फ्लो इसे और भी ग्रेसफुल बनाता है.
स्ट्रेट कुर्ता पैंट
ऑफिस में प्रोफेशनल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश बने रहना भी एक आर्ट है. पेस्टल शेड्स वाले कॉटन स्ट्रेट कुर्ता सेट्स इसी के लिए बने हैं. इनके डिजाइन और फ्लोरल प्रिंट्स आंखों को सुकून देते हैं.
कैजुअल शरारा सेट
अगर आप वही पुराने लेगिंग और प्लाजो पहनकर बोर हो गई हैं, तो शरारा सेट ट्राई करें. पार्टी वियर छोड़कर आप कैजुअल शरारा सेट खरीदें, इन्हें आप ना सिर्फ पार्टी में बल्कि ऑफिस के लिए भी यूज कर सकती हैं.
चंदेरी कुर्ता सेट
क्लासी और एलीगेंट लुक के लिए चंदेरी फैब्रिक हमेशा से सही रहा है. अगर आप किसी शाम की दावत या फॉर्मल इवेंट में जा रही हैं, तो ऑफ-व्हाइट या पीच कलर का चंदेरी कुर्ता सेट आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा.
अंगरखा स्टाइल
अंगरखा स्टाइल हमेशा से ही फैशन में इन रहता है. कॉटन फैब्रिक या फिर सिल्क में अंगरखा सेट्स काफी अच्छे लगते हैं. डोरी और टैसल्स वाले ये कुर्ता सेट डीली वियर के लिए भी परफेक्ट रहते हैं.
ए-लाइन कुर्ता सेट
अगर आप सिंपल लुक ढूंढती हैं, तो ए-लाइन कुर्ता और चौड़े घेरे वाला पलाजो सेट आपके लिए बेस्ट है. इन सेट्स में वाइब्रेंट कलर्स काफी पसंद किए जा रहे हैं.