11 March, 2026

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी, पाचन को होता है नुकसान

हेल्थ टिप्स

अक्सर आपने बड़े-बजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए.

तुरंत पानी पीने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या नुकसान होता है.

पाचन धीमा होना

दरअसल, खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है.

डाइजेस्टिव एंजाइम

पानी पीने से पेट में बनने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम और एसिड पतले हो जाते हैं, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता है. 

गैस, एसिडिटी

जब खाना ठीक से नहीं पचता तो पेट में सड़ने लगता है और हमें गैस, एसिडिटी और पेल फूलने की समस्या होने लगती है.

शुगर 

इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है.

पोष्क तत्वों की कमी

तुरंत पानी पीने से हमारी आंतें पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाती और शरीर में इनकी कमी हो जाती है.

सुस्ती

कुछ लोगों में इससे सुस्ती महसूस होती है और उनका पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता है. 

30 मिनट बाद पिएं पानी

इसलिए, हमेशा खाना खाने के 20–30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर माना जाता है.

थोड़ा पानी पी सकते हैं

अगर बीच में खाना अटक जाएं या आपको बहुत प्यास लगे तो जरूर थोड़ा पानी पी लेना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है. स्वास्थ्य समस्या या पाचन से जुड़ी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें.