12 March, 2026
11 मार्च को शादी
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और एक्टर गोरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए.
फोटोज वायरल
सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं. उन्होंने बहुत सिंपल और एस्थेटिक तरीके से शादी की है.
रेड साड़ी
ट्रेडिशनल रेड लहंगे की जगह कृतिका ने रेड कलर की साड़ी पहनी. वहीं गौरव कपूर ने क्रीम कलर की सिंपल शेरवानी पहनी है.
बधाइयां
दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं. फैंस और उनके दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.
अपने ब्रांड ने डिजाइन की साड़ी
साड़ी को कृतिका के अपने ब्रांड, सिनेबार ने डिजाइन किया है, जो चंदेरी सिल्क को रंगने की पारंपरिक कला को दिखाता है.
कुछ खास दोस्त आए
इस प्राइवेट शादी में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया के कई करीबी दोस्त शामिल हुए, जिन्होंने इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया.
फोटोशूट
खास बात है कि उन्होंने शादी अपने बांद्रा वाले घर के टेरेस पर की, जहां मुंबई के सनसेट में उन्होंने फोटोशूट करवाया.
फन
सुनहरी रोशनी और म्यूज़िक के बीच, मेहमानों ने नए शादीशुदा जोड़े के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया.
सेलीब्रेशन
शादी का सेलिब्रेशन 12 मार्च को एक ग्रैंड सेरेमनी के साथ जारी रहेगा.
रिलेशन
बता दें, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दिसंबर, 2025 में पब्लिक किया था.