14 March 2026
बादशाह की फिर बढ़ी मुश्किलें, बेटियों के अपमान पर महिला आयोग का एक्शन!
बादशाह
फेमस रैपर और सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह इस वक्त कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंस गए हैं. उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के लिरिक्स और वीडियो पर ऐसा बवाल मचा है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें गिरफ्तार करने का सीधा आदेश दे दिया है.
पासपोर्ट जब्त
आयोग ने पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें.
म्यूजिक वीडियो
कंट्रोवर्सी की शुरुआत बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो ‘टटीरी’ से हुई. आरोप है कि इस गाने के लिरिक्स और वीडियो में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक भाषा और सीन्स का इस्तेमाल किया गया है.
रेनू भाटिया
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया की शिकायत पर बादशाह को नोटिस जारी किया था और शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पानीपत कोर्ट में पेश होने का टाइम समय दिया था.
हरियाणा की बेटियां
बादशाह तय समय पर पेश नहीं हुए, तो आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया. रेनू भाटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बादशाह के गाने में हरियाणा की बेटियों का अपमान किया गया है
सर्च वारंट जारी
रेनू भाटिया ने पानीपत के एसपी को आदेश दिए हैं कि बादशाह को कहीं से भी ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया जाए.
वीडियो के सीन्स
सिर्फ लिरिक्स ही नहीं, बल्कि वीडियो के सीन्स पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. पंचकूला पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए नाबालिग लड़कियां अपने स्कूल बैग फेंक रही हैं और पढ़ाई से भाग रही हैं.
पुलिस
गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्द का इस्तेमाल करके स्कूल के माहौल को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगा है. पुलिस का कहना है कि ये एजुकेशन की छवि खराब करने की कोशिश है.
लेटर लिखकर
रेनू भाटिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर लिखकर मांग की है कि बादशाह के किसी भी शो या प्रोग्राम को पूरे देश में अनुमति न दी जाए. उनका कहना है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए है.