15 March 2026

इन Pastel Nail Art से बढ़ाए अपने हाथों की शोभा, स्प्रिंग वाइब्स के लिए रहेंगे बेस्ट.

रेट्रो फ्लावर पावर

70 के दशक का फैशन एक बार फिर लौट आया है. इस तरह के डिजाइन में बड़े-बड़े पेस्टल फ्लावर बनाए जाते हैं जो दिखने में काफी ग्रूवी और कूल लगते हैं.

मिंट ग्रीन

मिंट वाला ग्रीन कलर अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन पेस्टल शेड्स में ये सबसे यूनिक लगता है. अगर आप कुछ हटकर लेकिन सिंपल चाहती हैं, तो पूरे नेल्स पर एक ही शेड का मिंट ग्रीन नेल पेंट लगाएं.

पेस्टल रेनबो

जिन लड़कियों को कलर्स से प्यार है, उनके लिए पेस्टल रेनबो बेस्ट है. इसमें वॉटरकलर जैसा इफेक्ट दिया जाता है और ऊपर से थोड़ी सी ग्लिटर डस्ट छिड़की जाती है. इसमें फ्रेंच टिप के साथ रेनबो स्ट्रोक्स आपके हाथों को एक मैजिकल और शाइनी लुक देते हैं.

लैवेंडर ब्लूम्स

स्प्रिंग का मतलब ही है चारों तरफ फूलों की खुशबू. अपने नाखूनों पर लैवेंडर कलर और फ्लावर की पेंटिंग बनवाएं. आप चाहें तो इसे सिर्फ एक एक्सेंट नेल यानी एक ही उंगली पर भी ट्राई कर सकती हैं.

पीची मैजिक

पीच कलर एक ऐसा शेड है जो हर स्किन टोन पर जंचता है. इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप मिक्स एंड मैच अप्रोच अपना सकती हैं. कुछ नाखूनों पर सॉलिड कलर, कुछ पर फ्रेंच टिप्स और किसी एक पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर इसे एक रोमांटिक टच दिया जा सकता है.

मार्बल इफेक्ट

अगर आपको थोड़ा क्रिएटिव लुक पसंद है, तो मार्बल नेल आर्ट ट्राई करें. इसमें वॉटर ब्लू कलर के साथ दूसरे पेस्टल शेड्स को मिक्स कर सकती हैं. इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन स्प्रिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है.