16 March 2026
सलमान खान की फिल्म का बदला नाम, अब Battle of Galwan की जगह होगा ये नेम.
सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म का एक बड़ा बदलाव है.
कंट्रोवर्सी
पिछले कुछ दिनों से चीन के रिएक्शन और सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी होने की वजह से फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब ऑफिशियली बदल दिया गया है.
मातृभूमि
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए अनाउंस किया है कि अब उनकी फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है.
तीखे रिएक्शन
फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ सीधे तौर पर भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की तरफ इशारा कर रहा था, जिस पर पड़ोसी देश ने भी तीखे रिएक्शन दिए.
Battle of Galwan
कंट्रोवर्सी को बढ़ता देख और फिल्म की सेंसिटिविटी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसे नया नाम देने का फैसला किया. सलमान खान ने नया पोस्टर रिलीज़ किया.
शांति से आराम
सलमान ने डीप मैसेज लिखा, वॉर को शांति से आराम करने दें (May War Rest In Peace). फिल्म का टाइटल अब ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है.
सुपरस्टार एक सैनिक
फिल्म के नए पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस पोस्टर में 60 साल के सुपरस्टार एक सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं. सलमान का चेहरा खून, मिट्टी और जख्मों से भरा हुआ है.
सीरियसनेस और इंटेंसिटी
एक्टर के माथे पर एक गहरा कट और चेहरे पर नीले पड़े निशान फिल्म की सीरियसनेस और इंटेंसिटी को बयां कर रहे हैं. पोस्टर में सलमान सीधे कैमरे की तरफ गुस्से में देख रहे हैं.
वॉर वाली फीलिंग
बैकग्राउंड में धूल का गुबार और धुंधले दिखते सैनिकों के साये एक असली वॉर वाली फीलिंग दे रहे हैं. सलमान खान का ये ‘रॉ और रफ’ अवतार उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.