20 March, 2026
नवरात्रि
नवरात्रि के 9 दिनों तक सिर्फ फल खाकर रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन आप चाहें तो कुछ टेस्टी चटपटी डिशज भी बनाकर खा सकते हैं.
स्पाइसी डिशज
यहां आपके लिए 9 टेस्टी डिशज बताई गई हैं. व्रत में मूड फ्रेश करने के लिए ये डिशज बेस्ट हैं, जिसे आपकी फैमिली भी पसंद करेगी.
साबूदाना खिचड़ी
एक हल्की और व्रत की डिश है. इसे बनाने के लिए फूले हुए साबूदाना को कड़ाही में जीरा, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर पकाएं. यह बनाना भी आसान है.
साबूदाना टिक्की
साबूदाना टिक्की साबूदाना और उबले आलू को मैश करके टिक्की बनाकर बनाई जाती है. फिर इन्हें फ्राई किया जाता है.
कुट्टू के आटे का पराठा
कुरकुरी पूरी या पराठे दही या आलू की करी के साथ अच्छे लगते हैं. इससे आपका पेट भी भर जाएगा, क्योंकि यह हेवी होता है.
सिंघाड़े के आटे का चीला
सिंगाड़े के आटे का चीला हल्का और हेल्दी होता है. आप इसमें हरी मिर्च और धनिया डालकर मसालेदार बना सकते हैं.
व्रत वाले आलू
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो आप व्रत के आलू बनाकर खा सकते हैं. उबले हुए आलू को थोड़ा फ्राई करके इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक और नींबू डालकर खाएं.
मखाना भुजिया
घी में भुना हुआ मखाना, ऊपर से मसाले डालकर हल्का और कुरकुरा नाश्ता. यह लाइट वेट और बहुत हेल्दी है. आप इसमें धनिया और नींबू डालकर और टेस्टी बना सकते हैं.
दही-आलू चाट
उबले हुए आलू में सेंधा नमक और दही डालकर आप दही आलू चाट बना सकते हैं. व्रत में शाम के नाश्ते में खाने के लिए अच्छा ऑप्शन है.
फलाहारी भेल
कुछ लाइट और चटपटा खाने का मन करे तो आप फलाहारी भेल बना सकते हैं. कुछ फल काटकर इसमें मूंगफली, मखाना, धनिया, हरी मिर्च और नींबू को मिलाकर आप इसे बना सकते हैं.