21 March 2026
विद्या बालन की Kahaani 2 के मेकर्स ने ली राहत की सांस, SC ने दिया ये निर्देश; जानें मामला.
विद्या बालन
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ और उसका दूसरा पार्ट आपने जरूर देखा होगा. अब इस फिल्म के मेकर्स के लिए सालों बाद अच्छी खबर आई है.
कहानी 2
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहानी 2’ को लेकर चल रहा बरसों पुराना कानूनी विवाद अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है.
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सुजॉय घोष के खिलाफ चल रहे कॉपीराइट उल्लंघन के मामले को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है. अदालत ने इस मामले को न सिर्फ बेबुनियाद बताया.
सुजॉय घोष
ये मामला झारखंड के हजारीबाग से शुरू हुआ था, जहां उमेश प्रसाद मेहता नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया था कि सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी 2’ उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट ‘सबक’ की कॉपी है.
स्क्रिप्ट की कॉपी
मेहता का आरोप था कि उन्होंने जून 2015 में मुंबई जाकर सुजॉय घोष से मुलाकात की थी और अपनी स्क्रिप्ट की एक कॉपी उन्हें दी थी.
बिना परमिशन
मेहता का दावा था कि सुजॉय ने बिना उनकी परमिशन के उस कहानी पर फिल्म बना डाली. इसके बाद हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने सुजॉय घोष को समन जारी कर दिया था.
झारखंड हाई कोर्ट
सुजॉय ने इसके खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद मामला देश की सबसे बड़ी अदालत पहुंचा.
SC की बेंच
जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने इस मामले की गहराई से जांच की और जो फैक्ट्स सामने आए, वे सुजॉय घोष के पक्ष में थे. अदालत ने पाया कि ‘कहानी 2’ की स्टोरी सुजॉय ने बहुत पहले ही तैयार कर ली थी.
दुर्गा रानी सिंह
अदालत ने नोट किया कि सुजॉय ने साल 2012 में ही अपनी फिल्म का सिनोप्सिस ‘कोलकाता’ नाम से रजिस्टर करा लिया था. इसके बाद साल 2013 में इसकी आधी स्क्रिप्ट ‘दुर्गा रानी सिंह’ नाम से और पूरी स्क्रिप्ट ‘करार’ नाम से रजिस्टर हुई थी.