Home मनोरंजन असली है Ranveer Singh का Dhurandhar 2 वाला आलीशान घर, कराची नहीं, बल्कि पंजाब के इस शहर में है ये महल

असली है Ranveer Singh का Dhurandhar 2 वाला आलीशान घर, कराची नहीं, बल्कि पंजाब के इस शहर में है ये महल

by Preeti Pal
0 comment
असली है Ranveer Singh का Dhurandhar 2 वाला आलीशान घर, कराची नहीं, बल्कि पंजाब के इस शहर में है ये महल

Dhurandhar 2: इन दिनों हर तरफ सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में ही बात हो रही है. फैंस को हमज़ा और यालिना का आलीशान घर भी काफी खूबसूरत लगा. आज आपके लिए उसी की डिटेल्स लेकर आए हैं.

25 March, 2026

फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ऑडियन्स को न सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन से बांधा है, बल्कि फिल्म में दिखाए गए शानदार लोकेशन्स ने भी सबका दिल जीत लिया है. फिल्म में हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह का जो आलीशान बंगला दिखाया गया है, वो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. ऐसे में अगर आप भी उस बंगले की खूबसूरती को देखकर दंग रह गए थे और सोच रहे थे कि क्या ये सच में पाकिस्तान के लियारी में है, तो आपको बता दें कि ये आलीशान महल कहीं और नहीं, बल्कि हमारे अपने पंजाब के अमृतसर में है.

अमृतसर और लग्जरी

‘धुरंधर 2’ में जिस घर को हमजा और यलीना का नया आशियाना दिखाया गया है, रीयल लाइफ में महल का नाम ‘आनंदा’ है. ये कोई फिल्मी सेट नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर का एक शानदार नमूना है जिसे ’23DC आर्किटेक्ट्स’ ने डिजाइन किया है. लगभग एक एकड़ में फैला ये बंगला करीब 16,000 से 20,000 स्क्वायर फीट के बिल्ट-अप एरिया में बना हुआ है. अमृतसर की गलियों में छुपा ये विला मॉर्डन एमेनिटीज और इंडियन कल्चर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

यह भी पढ़ेंःBox Office पर Dhurandhar की दहाड़, फिर भी इस बड़े एक्टर ने फिल्म में काम करने से किया इनकार!

फाइव स्टार से नहीं कम

जैसे ही आप इस बंगले के मेन गेट को देखते हैं, तो इसकी खूबसूरती और लग्ज़री में खो जाते हैं. इसकी बाहरी दीवारों को म्यूट ग्रे कलर और लकड़ी के टच के साथ एक मॉडर्न लुक दिया गया है. घर के आंगन में कदम रखते ही आपको पत्थर और कांच की ऊंची दीवारें दिखाई देंगी, जो नेचर और डिजाइन के बीच एक खूबसूरत बैलेंस बनाती हैं. इस डबल-हाइट बंगले के अंदर की सजावट ‘मिनिमलिज्म’ पर बेस्ड है. घर के बीचों-बीच ब्लैक मार्बल से बनी एक घुमावदार सीढ़ी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. बड़े-बड़े कमरों में न्यूट्रल टोन का फर्नीचर इस्तेमाल किया गया है, जो घर को क्लासी लुक देता है.

नेचर के साथ बैलेंस

इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां और दरवाजे हैं, जिनसे दिन भर नेचुरल लाइट अंदर आती रहती है. घर के फोयर एरिया में लगा एक बड़ा क्रिस्टल झूमर किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी है. सिर्फ अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी ये घर किसी रिजॉर्ट जैसा फील देता है. यहां एक बड़ा गार्डन है, जिसमें एक शानदार स्विमिंग पूल और शाम को बैठने के लिए एक बहुत कंफर्टेबल कॉर्नर बनाया गया है.

Dhurandhar
Dhurandhar BO Collection

फैंस की एक्साइटमेंट

इस घर को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि आदित्य धर की फिल्म में उनके प्रोजेक्ट ‘आनंदा’ को देखना बहुत प्राउड की बात है. उन्होंने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने इस घर को और भी खास बना दिया है. वही, सोशल मीडिया पर भी फैंस इस बंगले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे बेस्ट आर्किटेक्चर का नमूमा बता रहा है तो कोई इसे ड्रीम होम. यानी ये कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ में हमजा के साथ-साथ इस घर की जर्नी भी ऑडियन्स को काफी इम्प्रेस कर रही है.

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh का खूंखार अवतार और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन, आपने झेला Dhurandhar 2 का टॉर्चर या मिला थ्रिल?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?