27 March 2026

भरी-भरी मेहंदी फैशन हुआ पुराना, अब लगाएं फिंगर टिप Mehndi

रिंग स्टाइल

ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो जूलरी की शौकीन हैं. इसमें उंगलियों के लास्ट पर बारीक रिंग बनाई जाती है. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथ में एक खूबसूरत हथफूल जैसा लुक देता है.

मिनिमल लीफ

नेचर से इंस्पायर ये डिजाइन हमेशा ही फैशन में रहता है. उंगलियों के ऊपर के हिस्से पर छोटी-छोटी लीफ वाली बेलें बनाई जाती हैं. ये मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत ही एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लगता है.

लाइन्स और डॉट्स

अगर आपको मॉडर्न आर्ट पसंद है, तो अपनी उंगलियों पर जियोमेट्रिक लाइन्स ट्राई करें. इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी अर्बन और कूल लुक देता है. इस तरह की मेहंदी आप खुद भी 5 मिनट में लगा सकती हैं.

ब्लॉक टिप

ये पुराना स्टाइल है जो 2026 में नए ट्विस्ट के साथ वापस आया है. इसमें उंगलियों को पूरी तरह मेहंदी से भरा जाता है, लेकिन किनारे पर बारीक जाली वाला डिजाइन बनाया जाता है.

फ्लोरल आर्ट

फूलों के बिना तो मेहंदी अधूरी है. उंगलियों के बीच में एक छोटा सा गुलाब या कमल का फूल और आसपास बारीक डॉट्स आपके हाथों को बहुत ही फेमिनिन लुक देते हैं.

सिंगल फिंगर

अगर आप बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं चाहतीं, तो सिर्फ रिंग फिंगर या इंडेक्स फिंगर पर एक हैवी डिजाइन लगवा सकती हैं. बाकी उंगलियों को खाली छोड़ दें या सिर्फ एक छोटे डॉट लगाएं.