30 March, 2026
परमाणु हथियार
आज पूरी दुनिया में केवल 9 देशों के पास ही परमाणु हथियार हैं, जिसमें भारत भी शामिल है. जानें किसके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं.
रूस
रूस के पास लगभग 5,800 न्यूक्लियर हथियार होने की खबर है, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है.
अमेरिका
अमेरिका के पास 5,200 से ज़्यादा न्यूक्लियर हथियार हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी न्यूक्लियर ताकतों में से एक बनाता है.
चीन
चीन तेजी से अपनी न्यूक्लियर क्षमता बढ़ा रहा है. उसके पास लगभग 500 न्यूक्लियर हथियार हैं.
फ्रांस
वहीं फ्रांस के पास 250 न्यूक्लियर हथियार है और वह चौथे नंबर पर आता हैं.
यूके
पांचवें नंबर पर है यूनाइटेड किंगडम, इसके पास 225 न्यूक्लियर हथियार हैं.
भारत
भारत के पास 170 न्यूक्लियर हथियार हैं. भारत 'नो फर्स्ट यूज पॉलिसी' का पालन करता है.
पाकिस्तान
पाकिस्तान के पास भी 170 न्यूक्लियर हथियार हैं और यह सातवें नंबर पर आता है.
इजरायल
इजरायल ने ऑफिशियली अपने न्यूक्लियर हथियारों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि उसके पास लगभग 80-90 हथियार हैं.
उत्तर कोरिया
इसके अलावा उत्तर कोरिया के पास 20 से 50 न्यूक्लियर हथियार हैं. इस तरह यह सबसे कम न्यूक्लियर हथियार वाला देश है.