31 March, 2026
कॉफी पीना
कॉफी पीना ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कॉफी आपकी नींद के साथ टैनिंग भी दूर कर सकती है.
सकिनकेयर
काफी को आप अपने चेहरे की टैनिंग हटाने और एक्सफोलिएट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जानें कैसे बनाते हैं कॉफी का स्क्रब.
पिसी हुई कॉफी
कॉफी स्क्रब बनाने के लिए, सबसे पहले 2 बड़े चम्मच ताजी पिसी हुई कॉफी लें, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं.
शहद
इसके बाद, 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को साफ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं.
चीनी
अगर आप चाहें तो 1 छोटा चम्मच चीनी भी मिला सकते हैं, जो स्क्रब के टेक्सचर को बेहतर बनाता है और एक्सफोलिएशन को ज़्यादा असरदार बनाता है.
पेस्ट बनाएं
अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि मिक्सचर न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
फेस वॉश करें
स्क्रब लगाने से पहले, अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ़ करें ताकि आपके पोर्स खुल जाएं और स्क्रब असरदार तरीके से काम कर सके.
मसाज करें
अब, तैयार स्क्रब को स्किन पर हल्के सर्कुलर मोशन में लगाएं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन फ्रेश महसूस होती है.
मुंह धो लें
स्क्रब को अपनी स्किन पर लगभग 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद, साफ पानी से मुंह धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखा लें.
गुलाबजल
जलन से बचने और नमी बनाए रखने के लिए फेस पर गुलाबजल लगा लें. हफ्ते में दो बार यह स्क्रब यूज करने से आपको रिजल्ट जल्दी दिखेगा.