03 April 2026
हर फंक्शन में लहंगे और साड़ी पर खूब जचेंगे ये नए ब्लाउज डिजाइन, यहां से लें आइडिया.
वी-नेक
ये डिजाइन हर बॉडी टाइप पर अच्छा है और आपको एक मॉडर्न लुक भी देता है. इस तरह के ब्लाउज को आप अपनी फेवरेट सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं.
ऑफ-शोल्डर
अगर आप पार्टी या संगीत नाइट के लिए कुछ बोल्ड और नया ढूंढ रही हैं, तो ऑफ-शोल्डर ब्लाउज सबसे अच्छा ऑप्शन है. ये क्लीन और यंग लुक देता है जिसे स्टेटमेंट जूलरी के साथ और भी शानदार बनाया जा सकता है.
पफ स्लीव्स
रेट्रो लुक एक बार फिर ट्रेंड में वापस आ चुका है. नेट या शिफॉन फैब्रिक वाली पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी रॉयल बना देती हैं. आप प्लेन स्कर्ट के साथ भी इस तरह का ब्लाउज पहन सकती हैं.
हाई नेक
फॉर्मल इवेंट्स या ऑफिस पार्टी के लिए कॉलर वाले ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं. ये ट्रेडिशन और मॉर्डन लुक का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. फॉर्मल लुक के लिए आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं.
शीयर बैक
बैक डिजाइन में आजकल नेट का इस्तेमाल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. एम्ब्रॉयडरी वाली नेट आपके ब्लाउज की बैक को बहुत ही स्टाइलिश दिखाती है.
पेपलम स्टाइल
अगर आप लहंगे या साड़ी के साथ कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो पेपलम ब्लाउज चुनें. ये कमर के पास से घेरे वाला होता है और बहुत ही स्टाइलिश लगता है. सीधे पल्ले की साड़ी भी इस तरह के टॉप ब्लाउज के साथ काफी अच्छी लगती है.
कोर्सेट ब्लाउज
साड़ी के साथ आप कोर्सेट ब्लाउज पहन सकती हैं. अगर आपके पास इतनी स्टाइलिश साड़ी नहीं है तो भी आप इस ब्लाउज को कैरी कर सकते हैं.