04 April 2026

इन बॉलीवुड एक्टर से लीजिए Sherwani लुक्स का इंस्पिरेशन, फंक्शन में दिखेंगे परफेक्ट.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का फैशन हमेशा सिंपल और रॉयल का कॉम्बिनेशन होता है. हाल ही में एक शो के लिए रणबीर ने सिल्क की आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर हाथ से की गई खूबसूरत कढ़ाई का काम था.

अभिषेक शर्मा

इंडियन क्रिकेट की दुनिया के उभरते स्टार अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही चौके-छक्के नहीं लगा रहे, बल्कि स्टाइल के मामले में भी काफी आगे हैं. इस शेरवानी लुक में वो रॉयल दूल्हे से कम नहीं लग रहे हैं.

रणवीर सिंह

स्टाइल की बात हो और रणवीर सिंह का जिक्र ना हो, ये कैसे हो सकता है? अगर आप चाहते हैं कि जब आप एंट्री लें, तो सबकी नज़रें सिर्फ आप पर टिक जाएं, तो रणवीर का ये लुक आपके लिए है.

रोहित सराफ

अगर आप पेस्टल कलर्स से बोर हो गए हैं, तो रोहित सराफ का ये लुक देखिए. इस शेरवानी पर मेटैलिक कढ़ाई की गई है, जो रोशनी पड़ते ही शाइन करती है. ये लुक काफी यंग और कूल है. रात के फंक्शन के लिए रोहित का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है.

ईशान खट्टर

ईशान खट्टर ने इस सीजन का सबसे वर्सेटाइल लुक कैरी किया है. जैकट और पैंट का ये कॉम्बिनेशन एकदम फ्रेश और कूल वाइब देता है. ये ट्रेडिशनल शेरवानी और मॉडर्न सूट के बीच का एक बेहतरीन बैलेंस है.

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने साबित कर दिया कि कभी-कभी बिना किसी चमक-धमक के भी आप सबसे अलग दिख सकते हैं. उन्होंने एक ही कलर की शेरवानी पहनी जिस पर बारीक फ्लोरल प्रिंट था. ये दिखने में बहुत ही क्लासी और रॉयल लगता है.

रॉयल एम्ब्रॉयडरी

रॉयल एम्ब्रॉयडरी शेरवानी हमेशा शादी के लिए पहली पसंद होती है. इसमें गोल्डन या सिल्वर धागों से भारी कढ़ाई की जाती है. शादी और रिसेप्शन पर ये बहुत रॉयल और ग्रैंड लुक देने के लिए परफेक्ट है.