06 April 2026
फैशन सेंस के मामले में Rashmika Mandanna का जलवा है आज भी बरकरार, यहां पर देखें किलर लुक्स.
आइवरी और ग्रीन
रश्मिका जब आइवरी कलर के सूट में सामने आईं, तो सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं. इसके साथ उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का हैवी कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी किया था. बड़े-बड़े इयररिंग्स ने उन्हें किसी मॉडर्न राजकुमारी जैसा लुक दिया.
ट्रेडिशन का जश्न
रश्मिका मंदाना ने इस लुक में भारतीय परंपरा को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया. उन्होंने एक ऐसी ड्रेस चुनी जिस पर बहुत ही बारीक और सुंदर कढ़ाई की गई थी. इसके साथ वाइब्रेंट कलर रंग का दुपट्टा और ट्रेडिशनल गहनों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.
सिल्क साड़ी
साड़ी में रश्मिका की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है. जब उन्होंने सिल्क की ब्रोंज साड़ी पहनी, तो वो बिल्कुल किसी शाइनिंग स्टार जैसी लग रही थीं.
ब्लैक गाउन
एथनिक ही नहीं, वेस्टर्न ड्रेसेस में भी रश्मिका मंदाना का कोई मुकाबला नहीं है. एक इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का शानदार गाउन पहना था. इस गाउन का कॉर्सेट स्टाइल और नेट का काम इसे बहुत ही स्टाइलिश बना रहा था.
अनारकली
ब्लैक सीक्विन अनारकली सूट में रश्मिका मंदाना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने ट्रेडिशनल झुमकी, साइड पार्टेड ओपन हेयर और सिंपल मेकअप के साथ अपने इस ट्रेडिशनल लुक को और स्टनिंग बनाया.
यंग गर्ल्स
ये साड़ी लुक यंग गर्ल्स को काफी ज्यादा पसंद आएगा. इस साड़ी लुक में सिंपल से नेकलेस को पहनकर अपने लुक में चार-चांद लगा सकते हैं.
लहंगा चोली
अगर किसी फक्शंन में आप जाने की सोच रही हैं और आउटफिट समझ में नहीं आ रहा है, तो आप रश्मिका के स्टाइल को फॉलो करते हुए लहंगा चोली और खुले बालों को कॉपी कर सकते हैं.