07 April 2026
ट्रेडिशनल के साथ दिखना है मॉडर्न, तो एक बार जरूर ट्राई करें Kashmiri Jhumke
पिंक गोल्डन झुमके
पिंक कलर की साड़ी या स्काई ब्लू लहंगे पर कॉन्ट्रास्ट के लिए यह गोल्डन पिंक झुमके बेस्ट हैं. इसके छोटे-छोटे घुंघरू बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. दोनों ही झुमकों के डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट पर सूट करेंगे.
मिनिमल झुमके
कश्मीरी झुमके का यह डिजाइन भी बहुत अलग और प्यारा है. इसमें चेन के नीचे घुंघरू के साथ छोटे झुमके भी लगे हैं, जो इसे यूनीक बनाते हैं. सूट के साथ यह डिजाइन बहुत जचेगा.
हेवी मल्टीलेयर झुमके
अगर आप घर की बहू हैं तो आपको हेवी कश्मीरी झुमके पहनने चाहिए. फोटो में दिखाए गए दोनों ही झुमके बहुत सुंदर लग रहे हैं. इनका डिजाइन भी काफी अलग है. पहली फोटो में चेन की मल्टीलेयर है तो दूसरी फोटो में नीचे एक अलग पीस ऐड किया गया है.
हेवी झुमके
इन कश्मीरी झुमकों में गोल मोती की जगह अलग-अलग शेप की मोतियों का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए इसका डिजाइन भी काफी हटके लग रहा है. साड़ी, सूट और लहंगे के अलावा भी यह कश्मीरी झुमके सभी ट्रेडिशनल ड्रेसस पर सुंदर लगेंगे.
गोल्डन झुमके
अगर आप कुछ हेवी ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के स्टोन वाले गोल्डन झुमके आपको जरूर पहनने चाहिए. यह हेवी झुमके साड़ी के साथ बहुत प्यारे लगेंगे.
आइकॉनिक अर्धचंद्र
ये झुमके में ट्रे़डिशनल और फेस्टिव कपड़ों के लिए परफेक्ट हो सकते हैं. इसे शानदार चमक और लग्जरी लुक के लिए हाई-क्वालिटी कुंदन पत्थरों से सजाया गया है. वहीं, इसके नाजुक मोती के टैसल झुमके की खूबसूरती बढ़ाते हैं और उनमें एक सुंदर मूवमेंट लाते हैं.
मोती के झुमके
ये झुमका ईयररिंग्स सभी तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ पहने जा सकते हैं. इन्हें खूबसूरत तरीके से ब्रास मटेरियल से बनाया गया है और इनमें काफी अच्छी क्वालिटी के मोती भी लगे हैं.