10 April 2026

पिंक साड़ी में दिखा कियारा आडवाणी न्यू लुक, आप भी पा सकती हैं ऐसा लुक.

सोशल मीडिया

जब कियारा आडवाणी NMACC की तीसरी एनिवर्सरी के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हीं की बात करने लगा. 

बेबी-पिंक साड़ी

अपनी नन्हीं बेटी सरायाह के वेलकम के कुछ महीनों बाद पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी ये एंट्री काफी ड्रीमी थी. फैंस ने उनके इस नूर को ‘न्यू-मॉम ग्लो’ का नाम दिया, लेकिन जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वो थी कियारा की बेबी-पिंक साड़ी.

वायरल मोमेंट

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शाम बॉलीवुड के बड़े स्टार्स से सजी थी, लेकिन कियारा की एंट्री ने सारी महफिल लूट ली. उनकी साड़ी ट्रेडिशनल कारीगरी और मॉडर्न ग्लैमर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन थी.

लुक की जान

कियारा के इस लुक को कॉपी करने के लिए सबसे जरूरी है सही साड़ी का होना है. कियारा ने अपनी डिजाइनर मसाबा बेबी पिंक सिल्क क्रेप बूटा साड़ी को बड़ी खूबसूरती से कैरी किया. आप भी इसी तरह की एक साड़ी अपने लिए पिक करें.

मॉडर्न ब्लाउज

कियारा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न बनाने के लिए ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने क्लासिक ब्लाउज के बजाय स्पेगेटी स्ट्रैप्स वाला हैवी सीक्वेंस गोल्ड बस्टियर चुना. इस एक बदलाव ने उनके लुक को यूथफुल और ट्रेंडी बना दिया.

पर्ल चोकर

कियारा की साड़ी जितनी खूबसूरत थी, उनका एंटीक फिनिश नेकलेस भी उतना ही शाही लग रहा था. डायमंड और पर्ल के कॉम्बिनेशन वाले इस चोकर ने उनके पूरे लुक को कम्पलीट किया.

लुक की खासियत

कियारा आडवाणी का ये लुक सिर्फ फैशन के बारे में नहीं है, बल्कि ये उनके कॉन्फिडेंस और मॉडर्न फेमिनिज्म को भी दिखाता है. मां बनने के बाद लाइटलाइट में उनकी ये वापसी शानदार थी.