11 April 2026
मुकेश खन्ना ने किया समय रैना पर पलटवार, कहा- कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है
समय रैना
कॉमेडियन समय रैना ने एक नई कॉन्ट्रोवर्सी शुरू कर दी है. समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कमबैक करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने मुश्किल समय और ट्रॉमा के बारे में बताया है.
शक्तिमान
समय रैना ने उन सभी लोगों को एक-एक कर जवाब दिया है, जिन्होंने विवाद के दौरान उन पर कमेंट किया था. इन्हीं में से एक शख्स हैं शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना, जिन्होंने उस समय समय रैना की आलोचना की थी.
कैरेक्टर
समय ने उसका जवाब देते हुए मुकेश खन्ना के शक्तिमान कैरेक्टर का मजाक उड़ाया है, जिसे देखकर मुकेश खन्ना बौखला गए और उन्होंने कहा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहेती है.
स्टिल अलाइव
समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ नाम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मुकेश खन्ना के बारे में कहा- “शक्तिमान कह रहे थे कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा.
छत से छलांग
रैना ने आगे कहा कि जब शक्तिमान आता था, तो हर दूसरे महीने खबर आती थी कि किसी बच्चे ने खुद को शक्तिमान समझकर छत से छलांग लगा दी. तुमने तो बच्चों को मारा है, तुम क्या कह रहे हो?
इंस्टाग्राम
समय रैना के इस कमेंट का मुकेश खन्ना ने जवाब दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कार्ड पोस्ट किया.
कुत्ते की दुम
इस पोस्ट में समय को गधे पर बैठा हुआ दिखाया गया है और पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है.
इंडियाज गॉट लेटेंट
साल 2025 में समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ डार्क कॉमेडी और डबल मीनिंग जोक्स के कारण बहुत जल्द ही युवाओं के बीच फेमस हो गया था.
रणवीर अल्लाहबादिया
इसके एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता के बारे में बेहद अश्लील और शर्मनाक सवाल पूछा था. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग भड़क उठे.