IIM मुंबई लॉन्च करेगा पहला 4 वर्षीय बीटेक कोर्स, AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई.
13 April 2026
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई इस साल से डिजिटल विज्ञान और व्यवसाय प्रबंधन में अपना पहला 4 वर्षीय स्नातक डिग्री (B.Tech) का कोर्स शुरू करने जा रहा है.
B.Tech
डिजिटल रूप से संचालित उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज तिवारी ने पहले एमबीए बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की.
प्रोफेसर मनोज तिवारी
इस कोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रबंधन के मुख्य स्तंभों जैसे मार्केटिंग, फाइनेंस, ऑपरेशंस और मैन्युफैक्चरिंग के साथ अनिवार्य किया गया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
70 सीटों वाले इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के ऐसे पेशेवर तैयार करना है जो तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावसायिक नेतृत्व, दोनों में सक्षम हों.
70 सीट
डिजिटल रूप से संचालित उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा. तिवारी ने कहा कि डिग्री कार्यक्रम की लागत प्रति वर्ष 6-7 लाख रुपये होगी.
बढ़ती मांग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) और कई उद्योग भागीदारों के सहयोग से छात्रों को प्रौद्योगिकी पहलुओं को सिखाया जाएगा.
प्रौद्योगिकी पहलुओं
प्रोफेसर मनोज तिवारी ने कहा कि आईआईएम (IIM) मुंबई 100 फीसदी प्लेसमेंट की गारंटी के साथ बिजनेस मैनेजमेंट सिखाएगा.
प्लेसमेंट की गारंटी
तिवारी ने आगे कहा कि चयन संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई-मेन) के माध्यम से किया जाएगा. इसके बाद एक साक्षात्कार होगा. संस्थान इस तरह के और अधिक स्नातक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है.
जेईई-मेन
यह केवल संस्थान द्वारा अपने बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के बाद ही किया जा सकता है. प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास 1,200 छात्रों की छात्रावास क्षमता है. हमारे बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के बाद जो अधिक छात्रों को समायोजित कर सकता है.
1,200 छात्रों