14 April 2026

आशा की पोती से लें आउटफिट का आइडिया, मॉडर्न और ट्रेडिशनल में लगती हैं बला की खूबसूरत.

लहंगा

जनाई ने इस फोटो में बहुत ही सुंदर लहंगा पहना है, यह लहंगा किसी भी फंक्शन के लिए बेस्ट है. ट्रेडिशनल लहंगा की चमक-धमक के उलट यह लहंगा न्यूड ब्राउन शेड का है, जिसमें ग्रीन पत्तियों का डिजाइन बना हुआ है.

मिनी ड्रेस

कॉलेज जाने या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए इस तरह की शॉर्ट ड्रेसस एक अच्छी चॉइस है. यह आपको स्पेशल वाइब और कम्फर्ट दोनों देते हैं. आप मिनि ड्रेस में किसी भी कलर और किसी भी डिजाइन की ड्रेसस को गर्मियों में स्टाइल कर सकती हैं.

साउथ इंडियन लुक

जन्माष्टमी और नवरात्रि जैसे फंक्शन में इस तरह का साउथ इंडियन लुक बहुत प्यारा लगेगा. इसके अलावा आप मंदिर जाने के लिए भी इसे पहन सकती हैं. कांजीवरम या बनारसी फैब्रिक का लहंगा और उसके साथ कॉनट्रास्ट कलर का दुपट्टा कैरी करें.

साड़ी

इस फोटो में जनाई ने सिंपल लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हैं. साड़ी बहुत सिंपल है, लेकिन जनाई ने इसे स्टाइलिंग से खास बना दिया है. ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ स्टाइलिश लग रहा है.

वन पीस ड्रेस

बर्थडे पार्टी , कॉलेज फेस्ट और कॉन्सर्ट के लिए आप इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं. बॉडीकॉन ड्रेस बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं और आपको एक बैडी लुक देती हैं. बॉडीकॉन ड्रेस के साथ स्लीक पोनीटेल या ओपन कर्ल हेयर बहुत सुंदर लगेंगे.

फैब्रिक रंग

जनाई भोसले ने फैब्रिक रंग की साड़ी पहनी है. इस पर हैवी लेस वर्क और सीक्वेंस का काम किया गया है. फूलों और ज्यामिती पैटर्न के इस मिक्सर शाइनी लुक देता है.

समर-वाइब्स

जनाई ने एक ट्रेंडी और समर-वाइब्स वाला फ्यूजन आउटफिट पहना हुआ है. इस ड्रेस ऑरेंज, पिंक, ब्लू और ब्लैक का कॉम्बिनेशन है. ट्रॉपिकल फ्लोरल प्रिंट टॉप बॉडी फिटिंग है और पीछे बैकलेस स्टाइल है.