17 April 2026
Rohit Shetty के घर पर गोलियां दागने वाला शूटर को दबोचा, ऐसे बना क्रिमिनल!
रोहित शेट्टी
फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन और धमाकों के लिए फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की रीयल लाइफ में भी बीते दिनों काफी हलचल देखने को मिली. दरअसल, रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
उत्तर प्रदेश STF
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर फरार चल रहे शूटर प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की टीम
टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे उसे चारों तरफ से घेर लिया और धर दबोचा.
शुभम लोंकर गैंग
पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासा किया, वो काफी चौंकाने वाला है. प्रदीप ने बताया कि वो सोशल मीडिया के जरिए कुख्यात शुभम लोंकर गैंग के कॉन्टेक्ट में आया था.
अंडरवर्ल्ड
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गैंग की पोस्ट देखकर वो इतना इम्प्रेस हुआ कि उसने अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा कायम करने का फैसला कर लिया.
फिल्म इंडस्ट्री
इसके बाद उसने अपने साथियों सन्नी, दीपू और सोनू के साथ मिलकर इस क्राइम को अंजाम दिया. उनका मकसद फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में डर पैदा करना और फिर वसूली करना था.
शेट्टी टावर
ये घटना 1 फरवरी, 2026 की रात की है, जब मुंबई के जुहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पर अचानक फायरिंग हुई थी. इस हमले ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था.
लोंकर गैंग
पुलिस का मानना है कि ये हमला शुभम लोंकर गैंग के इशारे पर फिरौती वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से किया गया था.
मुंबई पुलिस ने कड़े
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कड़े कानूनी कदम उठाते हुए BNS, आर्म्स एक्ट और मकोका के तहत केस दर्ज किया. इस केस में अब तक प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा समेत कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.