23 April 2026
Richard Madden के साथ प्रियंका चोपड़ा मचाएंगी धमाका, Citadel-2 की डेट आई सामने.
सस्पेंस और स्पाई
हाई-ऑक्टेन एक्शन, सस्पेंस और स्पाई की दुनिया के दीवाने हैं, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन एक बार फिर अपने स्पाई अवतार में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं.
सिटाडेल
‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन 6 मई को रिलीज होने जा रहा है. सीरीज के नए सीजन में मेसन केन यानी रिचर्ड मैडेन, नादिया सिंह उर्फ प्रियंका चोपड़ा और बर्नार्ड ओरलिक यानी स्टेनली टुकी की तिकड़ी फिर से एक साथ नजर आएगी.
मैंटिकोर
पिछले सीजन में हमने देखा था कि कैसे ‘मैंटिकोर’ नाम के एक नेटवर्क ने जासूसी एजेंसी सिटाडेल को तबाह कर दिया था. अब इस नए सीजन में एक और भयानक खतरा सामने आने वाला है, जो पूरी दुनिया को बदल सकता है.
दुनिया भर
इस बार मिशन और भी बड़ा है, क्योंकि हमारे जासूसों को दुनिया भर के कुछ नए और माहिर एजेंट्स की टीम तैयार करनी होगी.
कहानी में नया ट्विस्ट
इस सीजन में जैक रेनोर, मैट बेरी और लीना अल अरबी जैसे नए चेहरे भी दमदार किरदारों में नजर आएंगे, जो कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगे.
थ्रिलिंग
ये नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और थ्रिलिंग होने वाला है, जहां हर कदम पर ये पहचानना मुश्किल होगा कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन.
एमेजॉन एमजीएम
एमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और रुसो ब्रदर्स की एजीबीओ के बैनर तले बनी इस सीरीज के शो रनर डेविड वेइल हैं.
रुसो और एंथनी रुसो
रुसो और एंथनी रुसो जैसे बड़े फिल्ममेकर्स ने इस सीरीज को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन पर विजुअल्स और एक्शन का लेवल काफी शानदार होने वाला है.
प्रियंका चोपड़ा
रुसो और एंथनी रुसो जैसे बड़े फिल्ममेकर्स ने इस सीरीज को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन पर विजुअल्स और एक्शन का लेवल काफी शानदार होने वाला है.