23 April 2026

रुद्र अवतार में दिखेंगे महेश बाबू, प्रियंका की भी होगी वापसी; क्या वाराणसी ने लूटेगी महफिल?

एसएस राजामौली

दुनिया भर में ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों से इंडियन सिनेमा का लोहा मनवाने वाले मास्टरमाइंड एसएस राजामौली एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर छाने के लिए तैयार हैं.

कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस

आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ का एक्सक्लूसिव शोकेस मेक्सिको में होने जा रहे फेमस ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ में किया जाएगा.

जानकारियां

शुक्रवार को होने वाले इस इवेंट में फिल्म से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां और फुटेज सामने आएंगी, जो अब तक दुनिया ने नहीं देखे हैं.

 एसएस कार्तिकेय

मेक्सिको सिटी के सेंट्रो सिटीबानामेक्स में होने वाले इस 3 दिनों के पॉप कल्चर कन्वेंशन में राजामौली के बेटे और फिल्म के प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय मौजूद रहेंगे. 

बिहाइंड-द-सीन

वो वहां मौजूद फैंस को ‘वाराणसी’ की मेकिंग के बिहाइंड-द-सीन वीडियो दिखाएंगे. साथ ही, राजामौली का एक स्पेशल वीडियो मैसेज भी वहां दिखाया जाएगा.

बिहाइंड-द-सीन

प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर ने इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाई है. इतना ही नहीं उन्होंने इसे इंडियन सिनेमा का ग्रेंड इंटरनेशल डिस्प्ले बता दिया है.

महेश बाबू

फिल्म ‘वाराणसी’ कई वजह से खास है. ये पहली बार है जब राजामौली और तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ काम कर रहे हैं. महेश बाबू फिल्म में ‘रुद्र’ का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक हो रहा है, जो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बाद भारत की सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं.

पृथ्वीराज सुकुमारन

वहीं, साउथ के बेहतरीन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे.