26 April 2026

'उस गली ने ये सुन के सब्र किया...' पढ़ें जौन एलिया के दिल जीत लेने वाले शेर.

मजबूर कर दिया

इलाज ये है कि मजबूर कर दिया जाऊं, वगरना यूँ तो किसी की नहीं सुनी मैं ने.

एक ही हादसा

एक ही हादसा तो है और वो ये कि आज तक, बात नहीं कही गई बात नहीं सुनी गई.

 सब्र किया

उस गली ने ये सुन के सब्र किया, जाने वाले यहाँ के थे ही नहीं.

आँखों के ख़्वाब

और तो क्या था बेचने के लिए, अपनी आँखों के ख़्वाब बेचे हैं.

शिकवा हम

दिल की तकलीफ़ कम नहीं करते, अब कोई शिकवा हम नहीं करते.

मेरी ज़िंदगी 

अब मिरी कोई ज़िंदगी ही नहीं, अब भी तुम मेरी ज़िंदगी हो क्या.

अगर इजाज़त हो

तुम्हारा हिज्र मना लूँ अगर इजाज़त हो, मैं दिल किसी से लगा लूँ अगर इजाज़त हो.

इतनी उजलत

हासिल-ए-कुन है ये जहान-ए-ख़राब, यही मुमकिन था इतनी उजलत में.

बहकने की सज़ा

मेरी बाँहों में बहकने की सज़ा भी सुन ले, अब बहुत देर में आज़ाद करूँगा तुझ को.