27 April, 2026

घर पर बनाएं पीएम मोदी की फेवरेट झालमुड़ी, जानें रेसिपी

पीएम मोदी ने खाई झालमुड़ी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई, जिसके बाद यह डिश चर्चा में आ गई है.

टेस्टी झालमुड़ी

तीखी और सरसों के तेल वाली झालमुड़ी की खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी क्या है.

फ्राई करें

सबसे पहले ताजा और कुरकुरे मुरमुरे लें. अगर नमी हो, तो  कुरकुरापन बनाए रखने के लिए इसे हल्का फ्राई कर लें.

प्याज- खीरा

बारीक कटा प्याज, खीरा और ताजा हरा धनिया डालें. ये सब्ज़ियां ताजगी और रंग लाती हैं.

मूंगफली काले चने

भुनी हुई मूंगफली और उबले काले चने डालें, जिससे इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है.

स्ट्रीट फ्लेवर

भुने हुए जीरे, धनिया और सूखी मिर्च से बना मसाला छिड़कें. यही स्ट्रीट फ़्लेवर का राज है.

सरसों का तेल

फिर एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल या आम के अचार का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.

मिर्च-नींबू

बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस डालें, जो तीखापन और खट्टापन का स्वाद देगा.

तैयार है झालमुड़ी

आखिर में  चनाचूर डालें, जल्दी से मिलाएं और तुरंत परोसें ताकि मुरमुरे गीले न हों.